Friday, April 25, 2025

दिल्ली में कार ने स्कूटी को पीछे से मारी टक्कर, स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल

नई दिल्ली। दक्षिण पूर्वी दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार देर रात ओवर स्पीड कार ने एक स्कूटी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

लोगों की मदद से घायल को नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे एम्स ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घायल स्कूटी सवार की पहचान नहीं हो पाई है। वह अभी बयान देने की हालत में नहीं है।

डीसीपी राजेश देव ने बताया कि यह दुर्घटना लाला लाजपत राय मार्ग पर डिफेंस कॉलोनी पेट्रोल पंप के पास हुई। मूलचंद से इंडिया गेट की तरफ जा रही हुंडई आई-10 ग्रैंड कार ने होंडा एक्टिवा स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। घायल की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय