Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवकों की कार यमुना नहर में गिरी, पांच घायल

सहारनपुर। हरियाणा के करनाल से सहारनपुर जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार पूर्वी यमुना नहर में गिर गई। हादसे में पांच युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के करनाल से सहारनपुर शादी में शामिल होने आ रहे युवकों की टीयूवी 300 कार आज सुबह  अनियंत्रित होकर अंबाला रोड स्थित पूर्वी यमुना नहर में जा गिरी। दुर्घटना में करनाल के सुहाना गांव निवासी कार सवार अनिल, मीनु, अमन, आकाश और सन्नी गंभीर रुप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची कुतुबशेर पुलिस ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर जिला अस्पताल भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने बताया कि युवकों को अस्पताल भर्ती कराया गया है। कार को नहर से निकलवाया जा रहा है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय