Friday, April 25, 2025

बिहार में पिकअप वैन से उत्पाद विभाग टीम को कुचला, एक की मौत, दो घायल

अरवल। बिहार के अरवल जिले में एक पिकअप वैन चालक ने जांच से बचने के लिए उत्पाद विभाग टीम के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में उत्पाद विभाग के वाहन चालक की मौत हो गई, जबकि दो जवान घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना शुक्रवार की रात अरवल-सहार पुल के पास हुई है। बताया जाता है कि एक पिकअप वैन नेवारी (पुआल) लादकर औरंगाबाद से भोजपुर जा रही थी। अरवल-सहार पुल के पास उत्पाद विभाग की टीम वाहनों की जांच कर रही थी। टीम ने पिकअप वैन को रुकने का इशारा किया और कुछ जवान अपने वाहन से उतरकर पिकअप वैन की ओर जा रहे थे, तभी वैन चालक ने वाहन की गति तेज कर दी और जवानों को कुचलते हुए उत्पाद विभाग के वाहन को जोरदार टक्कर मार दी।

इस घटना में उत्पाद विभाग के चालक की मौत हो गई और दो जवान घायल हो गए। मृतक चालक की पहचान करपी थाना क्षेत्र के बेलखारी गांव निवासी आनंद कुमार के रूप में हुई है। घायलों की पहचान मोतिहारी जिले के रामपुर चौरम थाना क्षेत्र के बकया इंग्लिश गांव निवासी होमगार्ड जवान दिनेश कुमार और स्कैनर विवेक कुमार के रूप में हुई हैं।

[irp cats=”24”]

उत्पाद विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि घायल पिकअप वैन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय