Monday, April 28, 2025

नोएडा में कार सवार ने बाइक को मारी टक्कर, दंपति की मौत, 5 साल की बच्ची गंभीर

नोएडा। नोएडा में हुए सड़क हादसे में एक कार सवार ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिसमें दंपति की मौत हो गई और 5 साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपी कार चालक मौके से फरार है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगा दी गई है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

एडीसीपी मनीष मिश्र ने बताया कि ग्राम भंगेल निवासी रंजन कुमार सिंह अपनी पत्नी रुबी कुमारी व बेटी मिल्की के साथ बाइक से जा रहे थे। सेक्टर 31/25 के चौराहे पर तेज गति में आ रही एक आई-20 कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रंजन कुमार (45) ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी पत्नी रुबी कुमारी (40) और बेटी मिल्की (5) गंभीर रूप से घायल हो गई।

[irp cats=”24”]

घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान रुबी कुमारी की भी मौत हो गई। मिल्की की हालत गंभीर बनी हुई है।

रंजन कुमार फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया की एक कंपनी में नौकरी करते थे। वो किसी काम से दिल्ली गए थे, वहां से वापस लौट रहे थे। इस दौरान कार ने बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने टक्कर मारने वाली कार को जब्त कर लिया। लेकिन, कार चालक फरार हो गया है। कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय