Sunday, April 27, 2025

ग्रेटर नोएडा में मां-बेटी की आत्महत्या के मामले में पति समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। थाना बिसरख क्षेत्र के चिपयाना रेलवे फाटक पर 9 फरवरी को ट्रेन से कटकर मां-बेटी की मौत के मामले में मृतका के पिता ने बेटी के पति, उसकी प्रेमिका सहित 4 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज करवाया है।

आरोप है कि चारों लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने अपनी बेटी संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि 9 फरवरी की शाम को थाना क्षेत्र के चिपयाना रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से श्रीमती सोनिया सिंह और उनकी 3 वर्षीय बेटी राजनंदनी की मौत हो गई थी।

[irp cats=”24”]

उन्होंने बताया कि इस मामले में बीती रात को सोनिया सिंह के पिता अशोक सिंह ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी ने अपने पति और उसकी प्रेमिका तथा ससुराल पक्ष के अन्य लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या किया है।

उन्होंने बताया कि सोनिया की शादी वर्ष 2010 में कुंदन सिंह के साथ हुई थी। सोनिया ने एक बेटी और एक बेटे को जन्म दिया। इस बीच ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कुंदन सिंह के पिछले 3-4 वर्षों से एक महिला के साथ अवैध संबंध है।

जब उनकी बेटी सोनिया सिंह ने पति की इस हरकत का विरोध किया तो उसे जान से मारने की कोशिश की गई। ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा सोनिया को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे तंग आकर सोनिया सिंह ने अपनी बेटी राज नंदनी के साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

उन्होंने बताया कि इस मामले में पीड़ित की शिकायत पर मृतका के पति कुंदन सिंह, सास श्रीमती गीता देवी, देवर अभिषेक और एक अन्य महिला सोनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं पीड़ित अशोक सिंह ने बताया कि करीब 6 साल पहले ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए उनकी बेटी सोनिया के साथ मारपीट की थी। उन्होंने साहिबाबाद थाने में ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था।

हालांकि बाद में ससुराल पक्ष के लोगों ने समझौता कर लिया और उनकी बेटी को साथ ले गए, लेकिन कुछ दिन बाद उन्होंने फिर से प्रताड़ना शुरू कर दिया था।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय