Saturday, April 26, 2025

नोएडा में प्लाट बेचने के नाम पर 30 लाख की ठगी, 7 के खिलाफ मुकदमा

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-70 में एक प्लाट बेचने के नाम पर 7 लोगों ने एक व्यक्ति से 30 लाख रुपए हड़प लिए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना फेस-3 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि अश्वनी कुमार त्यागी पुत्र रघुवंश त्यागी निवासी जनपद मेरठ ने थाने में बंदू, माया, संजीव, नरेंद्र, विजेंद्र, बबीता तथा अरुण कुमार नामक सात लोगों को नामित करते हुए धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है।

पीड़ित का आरोप है कि सेक्टर-70 में स्थित एक प्लाट को खरीदने के लिए आरोपियों से उनका वर्ष 2019 में सौदा हुआ। उन्होंने तय धनराशि में से 30 लाख रुपए इन्हें दे दिया, तथा बैनामा करने की बात हुई।

[irp cats=”24”]

उनका आरोप है कि आरोपी पैसा लेने के बाद बैनामा नहीं करवा रहे हैं, तथा धोखाधड़ी कर उसकी रकम हड़प लिया हैं। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय