Sunday, April 27, 2025

कुख्यात विक्की त्यागी के पिता राजवीर पर लाइसेंस उल्लंघन के मामले में मुकदमा दर्ज

मुजफ्फरनगर। चर्चित अपराधी रहे विक्की त्यागी के पिता राजवीर के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के उल्लंघन का मुकदमा कायम किया है। आरोपी का शस्त्र निरस्त होने के बाद भी बंदूक को जमा नहीं कराने का आरोप है।

थाना प्रभारी राकेश शर्मा ने बताया पावटी गांव के राजबीर सिंह के नाम एक बंदूक का शस्त्र लाइसेंस था। करीब छह महीने पहले लाइसेंस की धाराओं के अवहेलना करने पर जिलाधिकारी ने निरस्त कर दिया था।

डीएम ने लाइसेंस निरस्तीकरण की प्रक्रिया के बाद शस्त्र जमा कराने के लिए थाने को सूचित किया। पुलिस ने बताया कई बार कहने के बावजूद आरोपी ने बंदूक को थाने अथवा किसी अधिकृत दुकान पर जमा नहीं कराया। यह शस्त्र अधिनियम की खिलाफ है। कुटेसरा चौकी प्रभारी वरूण तेवितया ने राजवीर के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय