Tuesday, April 1, 2025

नोएडा में दरोगा की बेटे की मौत के मामले में पत्नी व साली पर हत्या का मुकदमा

नोएडा। थाना सेक्टर-20 क्षेत्र के सेक्टर-20 में रहने वाले सुनील नामक युवक की 17 नवंबर वर्ष 2022 को हुई संदिग्ध मौत के मामले में उसके पिता ने उसकी पत्नी और साली के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए थाना सेक्टर 20 में बीती रात को मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हरियाणा पुलिस में तैनात उपनिरीक्षक पाली राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा सुनील सेक्टर-20 में अपनी पत्नी के साथ रहता था। 17 नवंबर को उसकी संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सुनील की जहरीला पदार्थ खाने से मौत हुई थी।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने हरियाणा के जनपद हिसार के सिविल लाइन थाने में 14 दिसंबर वर्ष 2022 को नील पर मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने अपनी पुत्रवधू सीमा तथा उसकी बहन पर हत्या का शक जाहिर किया है।

उन्होंने बताया कि घटनास्थल नोएडा का होने की वजह से हरियाणा पुलिस ने मामले की जांच नोएडा पुलिस को भेजी है। उन्होंने बताया कि बीती रात को इस मामले में नोएडा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय