Tuesday, May 13, 2025

पति पर कुकर्म, देवर पर छेड़छाड़ और सुसरालियों पर दहेज प्रताड़ना का आरोप, 8 पर केस दर्ज

मुरादाबाद । मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र निवासी महिला ने थाना पुलिस को दी पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का, ससुरालियों पर दहेज प्रताड़ना व मारपीट का आरोप लगाया। साथ ही देवर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया। पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपित पति समेत आठ आरोपितों पर केस दर्ज कर लिया।

कटघर निवासी महिला के अनुसार उसकी शादी संभल निवासी युवक से हुई है जो मझोला के लाइनपार में रहता है। आरोप लगाया कि शादी के बाद से पति और ससुराल वाले दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। जबकि देवर आए दिन छेड़छाड़ और अश्लीलता करता था। महिला के अनुसार बीते दिनों आरोपी ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

थाना कटघर एसएचओ तेजवीर ने बताया कि रविवार को पति समेत आठ के खिलाफ केस दर्ज कर, जांच शुरू कर दी गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय