Monday, May 12, 2025

शामली में डीएम ने वीवी इंटर कॉलेज केन्द्र का किया निरीक्षण, जांची व्यवस्थाएं

शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के अंतिम दिन जिलाधिकारी रवीद्र सिंह द्वारा शहर के वीवी इंटर कॉलेज केन्द्र का निरीक्षण किया गया। डीएम ने कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया।

शनिवार को जिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह ने शामली के वीवी इंटर कालेज में बनाए गए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण किया। साथ ही साथ उनके द्वारा कंट्रोल रूम एवं स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया। जिलाधिकारी द्वारा जनपद की सभी केंद्रों के विषय में जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह से जानकारी ली गई। डीएम ने सफल परीक्षा संचालन के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक एवं सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

इस अवसर पर डीआईओएस सरदार सिंह एवं विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा डीएम का स्वागत भी किया गया। मौके पर प्रधानाचार्य एसके आर्य, अनुराग शर्मा, डा. विजय, विजेंद्र सिंह, रमेश सरोज, कुलदीप मलिक, संदीप मित्तल आदि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय