Monday, April 21, 2025

गाजियाबाद में शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण,मुकदमा दर्ज

गाजियाबाद। साहिबाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला ने पूर्व सहकर्मी पर शादी का झांसा देकर छह साल तक शारीरिक शोषण करने व चार बार गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। युवक ने पत्नी की मौत होने की बात कहकर शादी की और अब पत्नी व सास के साथ मिलकर उसका उत्पीडऩ कर रहा है। पुलिस आयुक्त के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है।
थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि वह पति से विवाद के चलते 15 साल से एक बच्चे के साथ अलग रह रही थी। वह अपना व बच्चे का पेट भरने के लिए फैक्टरी में नौकरी करने लगी।

 

 

आरोप है कि इस दौरान फैक्टरी में ही कार्य करने वाले संजीव चौहान ने उससे नजदीकी बनाई और पत्नी की मौत की बात कहते हुए साथ रखने का वादा कर शादी कर ली। आरोप है कि तब से वह चार बार गर्भवती हुई और हर बार आरोपी ने उसका गर्भपात करा दिया। इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी की पत्नी जिंदा है। पांचवी बार गर्भवती होने पर फिर उससे गर्भपात कराने के लिए कहा गया और विरोध करने पर आरोपी, उसकी पत्नी व सास तथा बहन ने उसका उत्पीडऩ करना शुरू कर दिया और खाना देना भी बंद कर दिया। आरोपियों के उत्पीडऩ से परेशान होकर पीडि़ता ने पुलिस आयुक्त से मामले की शिकायत की। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें :  शामली: उत्तर प्रदेश में 125 नए नगर निकाय गठित, नगरीय विकास को मिली रफ्तार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय