Tuesday, April 8, 2025

CBSE ने जारी की बोर्ड परीक्षा की मार्किंग स्कीम, इस बार दिखेंगे ये बदलाव

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2024 के लिए नई शैली के प्रश्नों का प्रेक्टिस सेट जारी करते हुए संबंधित विषय की मार्किंग स्कीम भी जारी कर दी है। उम्मीद की जा रही है कि इससे छात्रों को यह समझने में आसानी होगी कि परीक्षा में पूछे प्रश्नों का उत्तर किस प्रकार से देने से नंबर अच्छे आएंगे। और छात्र-छात्राओं दिए जाने वाले प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ सवालों से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की संख्या बढ़ा दी गई है।

बता दें कि सीबीएसई बोर्ड की वर्ष 2024 की वार्षिक परीक्षा में कई बदलाव किए गए हैं। प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ प्रश्न से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की संख्या का आंकड़ा बढ़ा है। हर सेक्शन में क्षमता आधारित प्रश्न रहेगें, इन प्रश्नों की बारीकियां स्टूडेंट्स अच्छी तरह से समझ सकें, इसके लिए बोर्ड ने पहली बार 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट निकाला है। इसमें स्किल विषय को शामिल नहीं किया गया है. गौरतलब है कि अब तक बोर्ड प्रश्न पत्र बैंक और सैंपल पेपर निकालता था।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 10वीं एवं 12वीं की वर्ष 2024 में होने वाली परीक्षा में कई तरह के बदलाव किए हैं। छात्र-छात्राओं को हल करने के लिए दिए जाने वाले प्रश्न पत्र में वस्तुनिष्ठ सवालों से लेकर दीर्घ उत्तरीय प्रश्न की संख्या बढ़ा दी गई है। हर क्षेत्र में क्षमता आधारित प्रश्न शामिल किए गए हैं। इन सवालों को छात्रों को समझने के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से पहली बार 16 मुख्य विषयों का प्रैक्टिस सेट निकला गया है। इसमें स्किल विषय को शामिल नहीं किया गया है। साल 2024 की वार्षिक परीक्षा में इस बार खास यह रहेगा कि सभी विषयों के प्रश्न पत्र के हर पृष्ठ पर G20 शिखर सम्मेलन का लोगो रहेगा। इसके अलावा, प्रश्न पत्र को रंगीन किया जाएगा ताकि हर प्रश्न की संख्या को अलग रंग दिया जा सके।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय