Wednesday, May 7, 2025

संभल हिंसा का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, चेहरे पर नकाब लगाकर युवक कर रहे पथराव

संभल। उत्तर प्रदेश के संभल में स्थित मस्जिद में सर्वे के दौरान हुए पथराव का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि कई युवक पुलिस पर पथराव कर रहे हैं। युवकों ने अपना मुंह कपड़े से ढक रखा है, ताकि पुलिस में उनकी पहचान ना हो सके। पथराव करने वाले अधिकांश युवकों की उम्र 20 से 30 साल लग रही है। वीडियो में कई लोग हाथों में पत्थर लिए दिख रहे हैं। ये पत्थर वे लोग पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर फेंक रहे हैं। इन लोगों में ज्यादातर कम उम्र के लोग दिखाई पड़ रहे हैं। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल है।

 

बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना की मां के थे नायब तहसीलदार के साथ अवैध संबंध, पिता ने कर दी गाली गलौच, गिरफ्तार

इसमें यह लोग एक के बाद एक लगातार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों पर ईंट, पत्थर सहित तमाम चीजें बरसाते दिख रहे हैं। संभल हिंसा में अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है और कई लोग घायल हो गए हैं। इस हिंसा में 15 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। संभल एसपी कृष्ण कुमार ने खुद इसकी पुष्टि की है। अधिकारियों के मुताबिक, पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) संजीव कुमार के पैर में गोली लगी है, जबकि उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र के पैर की हड्डी टूट गई है। संभल के पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार को भी छर्रे लगे हैं।

 

संविधान की प्रस्तावना में ‘समाजवादी’ और ‘धर्मनिरपेक्ष’ शब्द शामिल किए जाने के खिलाफ याचिकाएं खारिज

 

एसपी कृष्ण कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक इस मामले में 25 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आने वाले दिनों में जैसे-जैसे इस मामले की जांच तेजी होगी, तो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार क‍िया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हिंसा में संलिप्त किसी भी दंगाई को बख्शा नहीं जाएगा। सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। जिस किसी ने भी कानून का मजाक बनाया है, उन सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने आगे कहा कि सभी उपद्रवियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई की जाएगी। इस हिंसा में संलिप्त सभी उपद्रवियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय