Monday, May 19, 2025

मेरठ में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बच्चों को सीडीओ ने दी योजनाओं की जानकारी

मेरठ। प्रदेश में महिलाओं बच्चों की सुरक्षा, सम्मान तथा स्वावलंबन हेतु मिशन शक्ति के विशेष अभियान (फेस-5) का शुभारंभ किया गया है। जिसमें महिलाओं और बच्चों को विधि द्वारा प्रदत्त अधिकार तथा महिलाओं और बच्चों से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक करने व योजनाओं से महिलाओं व बच्चों का लाभान्वित किया जाना है।

 

 

उक्त के क्रम में आज मिशन शक्ति अभियान फेज-5 के अन्तर्गत मूट कोर्ट, मेरठ कॉलेज, मेरठ में महिला कल्याण विभाग और अन्य विभागों के लाभार्थियों के साथ शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल और जिला प्रोबेशन अधिकारी अतुल कुमार सोनी द्वारा महिला कल्याण विभाग के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, पति की मृत्यु उपरांत निराश्रित महिला पेंशन योजना आदि के लाभार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और चुनौतियों के बारे में जानकारी ली गई और उनका निवारण करने का प्रयास किया गया। साथ ही लाभार्थियों को प्रोत्साहित किया गया कि वह उच्च शिक्षा अर्जित करें क्योंकि शिक्षा वह सशक्त माध्यम है जिसके माध्यम से बच्चे अपने सपनों को साकार कर सकते हैं और उड़ान भर सकते हैं।

 

 

मंच का संचालन डॉ0 एस0 सगर विधि सह परिवीक्षा अधिकारी, जिला बाल संरक्षण इकाई, मेरठ के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य श्रीमती पूनम शर्मा, श्रीमती रूपा जैन, श्रीमती मालिनी द्विवेदी, जिला बाल संरक्षण इकाई, मेरठ व चाईल्ड हेल्पलाईन के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय