Monday, May 19, 2025

छह महीने में मेरठ साउथ तक दौड़ेगी नमो भारत, रात 10 बजे तक चलेगी ट्रेन

मेरठ। मेरठ तक नमो भारत चलने का सपना जल्द ही पूरा होगा। एनसीआरटीसी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पुनीत वत्स ने बताया कि आगामी छह माह में नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक किया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि वर्तमान में 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर नमो भारत ट्रेन का संचालन सुगम गति से चल रहा है। अभी ये एक छोटा भाग है। अगले छह महीने में नमो भारत ट्रेन का संचालन 82 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। यानी नमो भारत ट्रेन मेरठ साउथ तक चलेगी।

 

नमो भारत ट्रेन का मेरठ साउथ तक संचालन शुरू होने के बाद  किराए में कमी आएगी। इसका लाभ रैपिड कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। अभी नमो भारत ट्रेन का संचालन मेरठ साउथ तक होने में छह महीने का समय लगने की उम्मीद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय