Wednesday, May 8, 2024

भारत के 2050 तक 30 ट्रिलियन यूएस डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद: चक्रवर्ती

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत और निर्यात के दम पर भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

अतनु चक्रवर्ती ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मौजूदा गति जारी रही, तो भारत 2050 तक 30,000 अरब यानी 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 21,000 अमेरिकी डॉलर होगी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर करीब 6.3 फीसदी और मुद्रास्फीति करीब छह फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। इसलिए मौजूदा मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) करीब 10-12 फीसदी होगी। ऐसे में भारत के 2050 तक 30 हजार अरब अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय