Friday, May 9, 2025

मुंबई में केमिकल कंपनी आग लगने से अफरा-तफरी, कोई हताहत नहीं

मुंबई। नवी मुंबई के पावने एमआईडीसी में स्थित महक केमिकल कंपनी में गुरुवार सुबह करीब 7.30 बजे अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही कंपनी में काम कर रहे मजदूर तत्काल बाहर निकल गए, इससे मौके पर कोई हताहत नहीं हुआ। फायर ब्रिगेड के जवान पहुंचे हैं और आग बुझाने का काम जारी है।

पुलिस के अनुसार आज सुबह महक केमिकल कंपनी में अचानक आग लग गई। यहां आग लगने के बाद विस्फोट भी हो रहा था, जिससे सभी मजदूर भाग कर कंपनी से बाहर निकल गए। आग इतनी भीषण थी कि इलाका धुएं से भर गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय