Saturday, September 23, 2023

रॉयल एकेडमी में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, चौ. रघुवीर सिंह ने किया ध्वजारोहण

मुजफ्फरनगर। पचैण्डा रोड बाईपास स्थित रॉयल एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि रॉयल बुलेटिन परिवार के मुखिया चौधरी रघुवीर सिंह ने ध्वजारोहण किया।

तत्पश्चात मां सरस्वती वंदना वंशिका सैनी व वंशिक मलिक ने प्रस्तुत की। इसके बाद देशभक्ति से परिपूर्ण गीत व नाटिका

- Advertisement -

प्रस्तुत की गयी। कार्यक्रम का संचालन अरूण गोयल व ममता ने किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा प्रस्तुत देशभक्तिपूर्ण कार्यक्रमों की मुख्य अतिथि चौधरी रघुवीर सिंह ने सराहना की और अपना आशीर्वचन बच्चों को दिया।

प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम वर्मा ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में प्रबंधक अशोक रॉयल, सक्रेट्री वैभव रॉयल ने भी विचार रखे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अश्वनी, शिखा, शिव शर्मा, संजय तायल, विशाखा, रजनी तोमर, अविका, मानसी, विनीता, रेनू चौधरी, दिव्या, संध्या, आरजू का योगदान रहा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,614FansLike
5,254FollowersFollow
38,065SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय