Saturday, May 11, 2024

पटना की दानापुर कोर्ट कैंपस में छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या, जेल से पेशी के लिए लाया गया था…

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

पटना। बिहार की दानापुर कोर्ट में गोलीकांड हो गया है। यहां पेशी पर लाए गए अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दो अपराधियों ने गोली मार दी। उस पर कई संगीन मामले दर्ज थे। पुलिस ने दो हमलावरों को गिरफ्तार किया है।

आपको बता दें कि बिहार की राजधानी पटना के दानापुर अनुमंडल दानापुर कोर्ट परिसर में पेशी के लिए लाए गए अपराधी ‘छोटे सरकार’ की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। बताया जा रहा है कि बेऊर जेल में बंद कैदी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को दानापुर कोर्ट में पेशी के लिए आज दोपहर के समय लाया गया था। पुलिस वाले छोटे सरकार को लेकर कोर्ट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहुंचे बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले ही अपराधियों ने चार गोली छोटे सरकार पर दाग दीं। घटना के बाद कोर्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

एसपी राजेश कुमार ने बताया कि अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर का निवासी था। वो हत्या सहित कई मामलों में आरोपी था। फिलहाल बेउर जेल में बंद था। इसे आज पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया जा रहा था। इसी दौरान दो की संख्या में अपराधियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इसमें अभिषेक उर्फ छोटे सरकार को गोली लगी। गोली लगते ही छोटे सरकार जमीन पर गिर पड़ा।

जानकारी के मुताबिक, गोली लगने के बाद आनन-फानन में अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार को निकट के अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को घटना स्थल से कारतूस के 4 खोखा मिले हैं। घटना को अंजाम देने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाला युवक मुजफ्फरपुर का रहने वाला है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय