Saturday, May 10, 2025

मुख्यमंत्री धामी ने त्याग-समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को किया नमन, करवा चौथ की दी शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को प्रदेशवासियों को करवा चौथ पर्व की शुभकामनाएं दी। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने भी करवा चौथ व्रत रखा और अपने साजन की लंबी आयु की कामना की।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रेम और अखंड सौभाग्य के महापर्व करवा चौथ पर प्रदेश में अनेक माताओं और बहनों ने अपने पति की दीर्घायु, आरोग्यपूर्ण एवं समृद्ध जीवन के लिए निर्जला व्रत रखा है। उन्होंने त्याग एवं समर्पण की प्रतिमूर्ति मातृशक्ति को नमन किया और ईश्वर से प्रार्थना की है कि सभी की मनोकामनाएं पूर्ण हों। वहीं मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी को पानी पिलाकर उनका व्रत खोला।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय