Friday, May 16, 2025

मुजफ्फरनगर में 28 मार्च को प्रबुद्ध सम्मेलन में आयेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुजफ्फरनगर। भाजपा कार्यालय पर भिन्न भिन्न प्रकोष्ठ की अहम बैठक  मुख्यमंत्री के मुजफ्फरनगर में प्रबुद्ध  सम्मेलन में आने के विषय में  हुई। सभी उपस्थित प्रकोष्ठ जिला संयोजको और सह संयोजकों ने इसे सौभाग्य की बात कहा कि मुख्यमंत्री जो कि बड़ी-बड़ी रैलियां संबोधित करते रहते हैं, मुजफ्फरनगर में वह पहली बार मुजफ्फरनगर के प्रबुद्ध लोगों के बीच में रहेंगे।

मुख्यमंत्री 28 मार्च को जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज में प्रात 10  बजे पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर लोगों में अत्यधिक उत्साह दिखाई दिया।

बैठक को जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक अशोक कंसल, लघु उद्योग भारती के कुश पुरी, लोकसभा चुनाव संचालन समिति के संयोजक देवव्रत त्यागी, प्रभारी नीरज शर्मा ने संबोधित किया।

कार्यक्रम में श्रीगोपाल माहेश्वरी, कुंज बिहारी अग्रवाल, प्रवीण चौधरी, सुनील तायल, पवन सिंघल, कीरत सैनी, प्रवीण जैन, कृष्ण कुमार तायल, संदीप शर्मा, विजय प्रजापति, सतीश शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अशोक सिंघल, श्याम सिंह सैनी, बृजेश दीक्षित, धर्मेंद्र तायल, विशाल गर्ग प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय