Friday, May 16, 2025

मथुरा-वृंदावन पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, किए बांके बिहारी के दर्शन

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को मथुरा पहुंचे। वृंदावन के पवन हंस हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरा। यहां से वह सीधे बांके बिहारी मंदिर में दर्शन को पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन से एक घंटा पूर्व ही आम श्रद्धालुओं को रोक दिया गया था। रविवार को सप्ताहांत की भीड़ होने के चलते मंदिर के मार्गों पर लोगों का भारी जमावड़ा लग गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर व्यवस्था व सुरक्षा का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन पहुंचे हैं। समय से करीब 20 मिनट देरी से उनका हेलीकॉप्टर पवनहंस हेलीपैड पर उतरा। यहां से मुख्यमंत्री का काफिला बांके बिहारी मंदिर के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के रूट का करीब आधा घंटे पहले ही रास्ता रोक दिया। आराध्य बांके बिहारी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री के दौरे के समय मंदिर के गेट दो से भक्तों की एंट्री बंद कर दी गयी। बांके बिहारी मंदिर से पहले उसके समीप प्राचीन मदन मोहन मंदिर दर्शन करने के लिए योगी पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 23 नवम्बर को संभावित आगमन की तैयारियों का निरीक्षण किया। वृंदावन में व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने के बाद वह मथुरा आए। यहां उन्होंने रेलवे मैदान पर सजे ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लिया और अधीनस्थों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रविवार को जिले में आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता है।

ब्रज रज उत्सव में प्रधानमंत्री 40 मिनट, मुख्यमंत्री 10 मिनट देंगे भाषण

ब्रजरज उत्सव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के कारण खास हो गया है। प्रधानमंत्री का 23 नवम्बर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। उप्र. ब्रज तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, जिला प्रशासन द्वारा रेलवे मैदान पर 14 से 27 नवम्बर तक ब्रजरज उत्सव आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत संत मीराबाई का जन्मोत्सव भी मनाया जा रहा है। सांसद हेमा मालिनी 23 नवम्बर को भक्त मीराबाई पर प्रस्तुति देंगी। यह कार्यक्रम करीब डेढ़ घंटे का रहेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 40 मिनट और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 10 मिनट संबोधन देंगे। प्रधानमंत्री मीराबाई पर पांच मिनट की डाक्यूमेंट्री भी देखेंगे। मीराबाई ब्रज में 15 वर्ष रहीं थीं। इसी आधार पर तैयारियां की जा रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय