Wednesday, April 23, 2025

मुख्यमंत्री योगी ने देर रात तक अयोध्या के विकास कार्यों का लिया जायजा, दिए निर्देश -समय और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो कार्य

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में चल रहे विकास कार्यों का मंगलवार देर रात तक जायजा लिया। उन्होंने साकेत सदन (अफीम कोठी) का निरीक्षण किया। यहां चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों के संदर्भ में जानकारी ली। फिर सीएम योगी ने राम की पैड़ी पर हो रहे कार्यों को भी देखा। यहां स्थलीय निरीक्षण कर बन रही दर्शक दीर्घा के बारे में उन्होंने जानकारी ली।

रात्रि निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अफसरों को निर्देश दिया कि हर काम समयबद्ध तरीके से हो। किसी भी कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अफसरों को समय-समय पर इनके कार्यों के निरीक्षण का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि गुणवत्ता ही हमारी पहली प्राथमिकता है, इसलिए हर काम में गुणवत्ता अनिवार्य है।

मंगलवार शाम को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हनुमानगढ़ी में पूजा-अर्चना करने के बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

[irp cats=”24”]

इसके पहले मुख्यमंत्री के रामकथा पार्क पहुंचने पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री योगी यहां से सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे और दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत ट्रस्ट के कई पदाधिकारी मौजूद रहे। उनसे मुख्यमंत्री ने श्रीराम जन्मभूमि परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी ली।

इस दौरान कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्ता, डॉ. अमित सिंह चौहान, रामचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद रहीं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय