Monday, May 19, 2025

गाजियाबाद में लोनी बॉर्डर में मकान भरभराकर गिरा, मलबे में बच्चा दबा

गाजियाबाद। लोनी बॉर्डर कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में एक बच्चा दब गया। वहीं, पति-पत्नी को चोट आई है। मौके पर पहुंची बचाव दल की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, डायल 112 द्वारा थाना लोनी बॉर्डर पर सूचना प्राप्त हुई कि कृष्णा विहार फेस 2 में एक मकान गिर गया है। जिसमें एक बच्चा दब गया है। सूचना पर मौके पर पहुंच कर जानकारी की गई तो वह 35 गज का मकान मनोज कुमार पुत्र अशोक का है, जो गली नंबर 2 बंटी पानी वाले के पास कृष्ण विहार फेस 2 सेवा धाम थाना लोनी बॉर्डर में है। जिसमें गार्डर/पटिया पड़े हुए थे और जर्जर स्थिति में था।

 

 

अचानक मकान गिर गया। जिसमें मनोज कुमार उम्र 28 वर्ष व उनकी पत्नी रेनू उम्र करीब 27 वर्ष को सिर में चोट व बेटा दिव्यांश उम्र करीब डेढ़ वर्ष चोटिल हो गए। मनोज कुमार का प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल में कराया गया और रेनू, दिव्यांश को ज़ीटीबी अस्पताल में ले जाया गया। रेनू के सिर में व दिव्यांश को गुम चोटे आईं हैं, जिनका जीटीबी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय