Friday, April 11, 2025

चीन ने अरुणाचल प्रदेश में नहीं बदले कोई नाम, भारत सरकार ने किया दावा ख़ारिज

नयी दिल्ली-भारत ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का चीन द्वारा अलग नामकरण किए जाने को सिरे से खारिज कर दिया है और कहा है कि इससे वास्तविकता नहीं बदलेगी।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “हमने ऐसी रिपोर्ट देखी हैं। यह पहली बार नहीं है जब चीन ने इस तरह का प्रयास किया है। हम इसे सिरे से खारिज करते हैं।”

श्री बागची ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न और अविभाज्य अंग रहा है तथा रहेगा। इस प्रकार के अविष्कृत नामकरण करने के प्रयास इस वास्तविकता को नहीं बदल सकते हैं।

रिपोर्टों के अनुसार चीन ने अरुणाचल प्रदेश में 11 जगहों के नाम बदलने का ऐलान किया है। चीन ने इन 11 जगहों की सूची और इनके कथित ‘मानकीकृत भौगौलिक नाम’ भी जारी किए हैं। इसमें दो रिहाइशी इलाक़े, पांच पर्वत चोटियां, दो नदियां और दो अन्य इलाक़े शामिल हैं। चीन ने सूची के साथ मानचित्र भी जारी किया है। इससे पहले भी चीन दो बार ऐसा ही कर चुका है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में अपहरण कर किया होटल में लडकी से किया गैंगरेप, अश्लील वीडियो क्लिप भी बनाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय