Saturday, May 10, 2025

एग्जिट पोल पर बोले चिराग पासवान, ‘झारखंड और महाराष्ट्र में सरकार बना रहे हैं’

पटना। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने झारखंड और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल पर प्रतिक्रिया दी। चिराग पासवान ने कहा है कि एग्जिट पोल हमें चाहे आगे दिखाए या फिर पीछे, मेरा विश्वास हमेशा मेहनत पर रहा है। लोकसभा चुनाव के वक्त भी हम लोगों ने यही कहा था और जब भी चुनाव होते हैं, हम यही कहते हैं। झारखंड और महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार के लिए गए।

मिथलेश पाल का फोटो छपी पर्ची बांट रहे थे बीएलओ, सपा ने की कई बूथों पर पुनर्मतदान की मांग

 

वहां मैंने लोगों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति जो प्यार देखा, वह हमारे विश्वास को बढ़ाता है। मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं कि झारखंड में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। यहां एनडीए की सरकार बनेगी। महाराष्ट्र में भी महायुति की सरकार बनेगी। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि दोनों राज्यों में एनडीए हार रही है। इस पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि उस हिसाब से तो हम लोकसभा का चुनाव भी हार रहे थे।

 

मीरापुर उपचुनाव: जीवनपुरी में सबसे ज्यादा और किशनपुर के बूथ पर पड़े सबसे कम वोट

 

वह बड़े नेता हैं और अनुभवी भी हैं। उनके बयानों पर मैं कोई कमेंट नहीं करना चाहता हूं। चुनाव परिणाम घोषित होने में महज एक दिन का समय रह गया है। 23 नवंबर को सभी को पता चल जाएगा। कर्नाटक पर पूछे गए एक सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अगर किसी ने किसी के साथ अन्याय किया है तो भारत का कानून इतना सशक्त है कि किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। इस विषय को गंभीरता से लेकर सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी के साथ अन्याय न हो।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय