Saturday, May 10, 2025

मेरठ में क्रिसमस की धूम, गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं

मेरठ। क्रिसमस पर्व को लेकर ईसाई समुदाय में आज भारी उत्साह देखा जा रहा है। मेरठ के गिरजाघर रंग-बिरंगी लाइटों से जगमगा रहे हैं। रविवार की रात प्रार्थना सभा हुई और सांता क्लॉज ने उपहार वितरित किए।

मेरठ के सेंट जोजफ चर्च, सेंट जॉस चर्च, बच्चा पार्क चर्च और कंकरखेडा स्थित चर्चों में रात 12 बजते ही घंटियां बज उठीं। सीएनआई चर्च, मेथोडिस्ट चर्च और सेंट थॉमस चर्च में भी प्रार्थना सभा की गईं। लोगों ने केक काटकर एक दूसरे को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही सांता क्लॉज ने उपहार वितरित किए।

आज सुबह से गिरजाघरों में बड़ी संख्या में लोगों ने कैंडल जलाई और एक-दूसरे को क्रिसमय की शुभकामनाएं दी हैं।
आज गिरजाघरों में पूरे दिन कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

जिनमें बड़ी संख्या में ईसाई समुदाय के लोग शामिल होंगे। सुबह आठ बजे से गिरजाघरों में प्रार्थना सभाएं शुरू हो गई हैं।
गिरजाघरों में चरनी सजाई गई है। जिसमें प्रभु यीशु मसीह जन्म से संबंधित झांकियां आकर्षण का केंद्र हैं। चरनी को भी रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय