Monday, April 28, 2025

महिलाओं से बातचीत के दौरान बंद हो गया माइक, सीएम गहलोत ने गुस्से में कलेक्टर के सामने फेंक दिया

बाड़मेर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार रात सर्किट हाउस में महिलाओं से संवाद के दौरान नाराज हो गए। संवाद के दौरान जब मुख्यमंत्री बोलने लगे तो माइक खराब हो गया। गुस्से में मुख्यमंत्री ने माइक कलेक्टर के सामने फेंक दिया। महिलाओं के पीछे की तरफ अनावश्यक लोग खड़े देखकर भी सीएम गुस्सा हो गए। उन्होंने गुस्से में उनसे ही पूछ लिया कि कौन हो तुम। इसके बाद कलेक्टर और एसपी को आवाज लगाई।

सीएम गहलोत ने जनसभा को संबोधित करने के बाद सर्किट हाउस में सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को लेकर महिलाओं से संवाद किया। महिलाओं ने सीएम को उड़ान योजना के फायदे बताएं। महिलाओं ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 15 प्रतिशत बढ़ाने का आभार जताया। संवाद के दौरान मंत्री हेमाराम चौधरी, पंजाब प्रभारी एवं बायतु विधायक हरीश चौधरी, गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन, पदमाराम मेघवाल मौजूद थे। संवाद के दौरान सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर सीएम ने महिलाओं को जानकारी दी। सीएम महिलाओं से संवाद करने के दौरान माइक लेकर बोल रहे थे। इस दौरान माइक में प्रॉब्लम हो गई। सीएम ने महिलाओं से दूसरा माइक मांगा। वहीं, हाथ में पकड़ा माइक कलेक्टर की तरफ फेंक दिया।

कुछ देर बाद जब एक महिला बोल रही थी। सीएम ने महिलाओं के पीछे अनावश्यक लोगों व अधिकारियों को खड़ा देख लिया। महिला को बोलने से रोका। फिर गुस्से में पूछा- तुम लोग कौन हो। हटो यहां से। तब कहा कि आपके एसपी-कलेक्टर कहां गए। दोनों एक जैसे हैं।

[irp cats=”24”]

बाद में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत रात में गो सेवा आयोग अध्यक्ष एवं विधायक मेवाराम जैन के घर खाना खाने के बाद रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर लोगों की भीड़ देखकर सीएम ने युवाओं व लोगों से बातचीत की। युवाओं ने सीएम के साथ सेल्फी ली। पैदल ही स्टेशन रोड राज सरोवर तक पहुंचे। वहां पर आइसक्रीम खाते हुए लोगों से चर्चा कर सिटी के हालचाल का जायजा लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय