Saturday, April 20, 2024

आज मीरजापुर आएंगे सीएम योगी, डीएम-एसपी ने परखी तैयारियां तो नहीं मिला कोई प्रोटोकॉल, सब ओके करने के दिए निर्देश

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को मीरजापुर आएंगे। मुख्यमंत्री के आने को लेकर कोई प्रोटोकाल नहीं मिला है, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां कर ली गई है। गुरुवार रात डीएम दिव्या मित्तल व एसपी संतोष मिश्र ने विंध्यधाम पहुंचकर तैयारियां परखीं और मुख्यमंत्री के आने से पहले सबकुछ ओके करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शुक्रवार दोपहर मीरजापुर आने की संभावना है। मुख्यमंत्री सबसे पहले कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास पहुंचेंगे, फिर विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का दर्शन-पूजन करेंगे। दर्शन-पूजन के बाद अपने ड्रीम प्रोजेक्ट विंध्य कॉरिडोर का निरीक्षण करेंगे। साथ ही फिनिशिंग व गुणवत्ता भी परखेंगे। पिछली बार जब मुख्यमंत्री मीरजापुर आए थे तो छह महीने के अंदर विंध्यधाम का विकास कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया था। गुणवत्ता के साथ समझौता न करने की हिदायत भी दी थी। संभावना है कि चैत्र नवरात्र तक विंध्यवासिनी मंदिर के चारों तरफ आस्था का गलियारा बनकर तैयार हो जाएगा।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

निर्माण प्रगति के साथ फिनिशिंग व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान का निर्देश
मुख्यमंत्री के आगमन की संभावना को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की सक्रियता बढ़ गई है। डीएम-एसपी गुरुवार रात अचानक जब विंध्यधाम पहुंचे तो अधिकारी भी सतर्क हो गए और तैयारियां भी तेज हो गई। डीएम ने विंध्यधाम के विकास कार्य के लिए नामित राजकीय निर्माण निगम के अधिकारियों को निर्माण प्रगति के साथ फिनिशिंग व गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के साथ मलबा हटाने व समतलीकरण करने को कहा। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व शिवप्रताप शुक्ल, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि थे।

स्वतंत्र देव सिंह के पैतृक आवास पहुंच व्यक्त करेंगे शोक संवेदना
कैबिनेट मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह की मां रामा देवी के निधन पर शुक्रवार की दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ओड़ी गांव आने की संभावना को लेकर चुनार विधायक अनुराग सिंह ने हेलीपैड स्थल देवकली इंटर कांलेज जमालपुर के मैदान का निरीक्षण किया। बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर दोपहर 12 बजे देवकली इंटर कांलेज के मैदान पर उतरेगा, फिर वहां से मुख्यमंत्री कार से सेमरा, भदावल एवं ओड़ी चट्टी होकर ओड़ी गांव पहुंच शोक संवेदना व्यक्त करेंगे। जमालपुर एवं ओड़ी चट्टी पर भाजपा कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का स्वागत करेंगे।

अधिकारियों ने किया हेलीपैड स्थल का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की संभावना पर एसडीएम चुनार नवनीत सेहारा एवं तहसीलदार चुनार नुपूर सिंह, बीडीओ पवन सिंह ने देवकली इंटर कालेज जमालपुर पहुंच हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।

अष्टभुजा डाकबंगला पर रुके भाजपा अध्यक्ष व राज्यमंत्री
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह व लोक निर्माण विभाग के राज्यमंत्री बृजेश सिंह गुरुवार को ही मीरजापुर आए थे और शोकाकुल कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के आवास पर पहुंच शोक जताया। इसके बाद अष्टभुजा डाकबंगला पर रात्रि विश्राम किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
46,191SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय