Friday, April 25, 2025

सहारनपुर में राजीव के हत्यारोपी प्रधान पति और ससुर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 
 
सहारनपुर/नागल। राजीव के हत्यारोपी प्रधान पति और ससुर को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना पुलिस ने करीब 55 दिन पूर्व डंघेड़ा में राशन वितरण के दौरान हुई मारपीट के बाद ग्रामीण राजीव कुमार उर्फ राजू की हत्या के फरार चल रहे नामजद आरोपी प्रधान पति व उसके पिता को लाखों तिराहे से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
बता दें कि 12 फरवरी को डंघेडा स्थित राशन की दुकान पर राशन लेने गए राजीव कुमार उर्फ राजू का राशन डीलर पुत्रों के साथ कम राशन देने को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें मारपीट के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में राजीव की मौत हो गई थी। राजीव के पुत्र वैभव की ओर से प्रधान पति व डीलर पति सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस पूर्व में तीन अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय