Thursday, April 24, 2025

आज कोल्ड डे कंडीशन के साथ कोहरा और आसमान में बादल

मेरठ। आज शनिवार को दिन कोल्ड डे कंडीशन के साथ रहने की उम्मीद है। सुबह के समय कोहरा और दिन में आसमान पर छाए बादलों से लोगों को ठंड में ठिठुरने को मजबूर कर दिया है। दिन का तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी दो दिन तक राहत के आसार नहीं है। 9 को हल्की बारिश के असार हैं। 10 जनवरी से ठंड में राहत के आसार हैं।

 

दिसंबर के बाद जनवरी माह में भी मौसम ठंडा बना हुआ है। ठंड लगातार नए रिकाॅर्ड बना रही है। सूरज के भी दर्शन नहीं हो रहे हैं। पिछले 72 घंटे से धूप नहीं दिखी। सुबह के समय कोहरा छाया रहा। दिनभर शीतलहर के चलते तमाम लोग घरों में दुबके रहे। दिन और रात का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया। अधिकतम तापमान 13.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।

[irp cats=”24”]

 

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी तीन दिन तक ठंड से राहत के आसार नहीं हैं। 9 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। 10 जनवरी से दो से तीन डिग्री दिन रात के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। इसके अलावा शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स में कमी आई है। मेरठ का एक्यूआई 186 दर्ज किया गया।

 

कृषि विवि के वैज्ञानिक डॅा. आरएस सेंगर का कहना है कि इस सीजन में दूसरी बार शुक्रवार का दिन सबसे सर्द रहा है। अभी भी कोल्ड डे कंडीशन बनी हुई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चल रहा है। दिन का तापमान 15 डिग्री से नीचे रहने पर ठंड का असर ज्यादा होता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय