Tuesday, April 29, 2025

ग्रेटर नोएडा में महिला प्रधान के पति पर खेत से मिट्टी चोरी करने का आरोप, थाने में हुई शिकायत

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गांव भोगपुर के महिला प्रधान के पति ने उसके खेत से मिट्टी चोरी कर ली है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ हैं पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने दो थाना प्रभारी बदले, भोपा व भौराकला में नए थानाध्यक्ष नियुक्त

[irp cats=”24”]

 

 

थाना दादरी से मिली जानकारी के अनुसार हरेंद्र पुत्र ब्रह्म सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि ग्राम भोगपुर के महिला प्रधान के पति अशोक भाटी ने 6 जुलाई वर्ष 2024 को उसके खेत से मिट्टी चोरी कर ली। पीड़ित  हरेंद्र के अनुसार वह ग्राम कैमराला दादरी का रहने वाला है। भोगपुर गांव में उसकी जमीन है। पीड़ित के अनुसार अशोक भाटी ने उसके खेत से मिट्टी चोरी करके चकरोड पर डलवा दी। उसके खेत में जबरदस्ती नाला खुलवा दिया।

 

मुज़फ्फरनगर में 12 साल की बालिका को गन्ने के खेत में खींचा, दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

 

 

जब उसके भाई ने इस बात का विरोध किया तो अशोक भाटी ने उसके भाई को मारने के लिए दौड़ा, किसी तरह वह जान बचाकर भागा। पीड़ित के अनुसार उसके करीब 7 बीघा जमीन की मिट्टी खोदकर चोरी की गई है। वहीं खेत से मिट्टी चोरी होना क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों का कहना है कि खेत से मिट्टी निकालकर विकास कार्यों में लगाई गई है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय