Sunday, April 27, 2025

लखनऊ में परिवहन बसों से डीजल चोरी मामले में कंडक्टर निलंबित,55 लीटर डीजल चोरी का आरोप

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के कैसरबाग बस डिपो में डीजल चोरी का गोरखधंधा प्रकाश में आया है। इस मामले में प्रथम दृष्टया जांच में एक कंडक्टर की संलिप्तता पर उसे निलबिंत कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच परिवहन निगम के आलाधिकारियों ने मांगी है। जांच में डीजल चोरी मामले में कई और लोगों के फंसने की बात कही जा रही है।

क्षेत्रीय प्रबंधक पीके बोस ने जानकारी दी कि कैसरबाग परिवहन डिपो में डीजल चोरी की शिकायत मिली थी। इस मामले में जांच कराई जा रही है। प्रकरण में शुरूआती जांच में कंडक्टर वीरेंद्र पटेल पर 55 लीटर डीजल चोरी का आरोप में तथ्य सही पाये जाने पर उसे निलम्बित कर दिया है।

 

[irp cats=”24”]

इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर जो भी लोग विभाग को नुकसान पहुंचाने के खेल में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय