Friday, October 18, 2024

कांग्रेस ने अपने सत्ता काल में देश सेवा जैसा कोई भावना नहीं रखी : मुख्यमंत्री खट्टर

यमुनानगर। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बुधवार को जगाधरी के सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं के होली मिलन सम्मेलन में चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर में यहां मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करने पहुंचे।

कार्यक्रम के आरंभ में स्कूल प्रांगण में स्कूल प्रबंधन और कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्यमंत्री को रंगदार पगड़ी पहनाकर और पुष्पगुच्छ देकर उनका भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने स्कूल के प्रांगण में पौधरोपण किया और कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम के बीच मुख्यमंत्री पहुंचे।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

कार्यक्रम में अंबाला सांसद रतन लाल कटारिया, शिक्षा मंत्री कंवरपाल, यमुनानगर विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, पूर्व मंत्री कर्णदेव, साढ़ौरा विधायक बलवंत सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा सहित अन्य वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से शामिल रहे। कार्यक्रम आरंभ में रागनी की प्रस्तुति दी गई।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश व देश वासियों को होली की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रंग बिरंगी होली आई, खुशियां की सौगात लाई। मैं कई वर्षों तक यहां के क्षेत्र में कार्यकर्ताओं के साथ होली मनाता रहा हूं। उन्होंने कहा कि समाज में बुरी शासन व्यवस्था को खत्म कर एक अच्छे शासन व्यवस्था करनी है। सिस्टम को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है। देश में प्रधानमंत्री और हरियाणा में हमारी सरकार यह कार्य कर रही है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष मछली की तरह सत्ता के लिए तड़फ रहा है।

उन्होंने कहा कि उनको ना देश की ना जनता की चिंता है। कांग्रेस ने अपने शासन काल में सेवा जैसी कोई भावना नहीं रखी। उन्होंने कहा कि एक अगली होली आपने आने वाले मई माह में मनानी है और उससे अगली अक्टूबर माह में। उन्होंने कहा कि अच्छे हाथों में सत्ता रहेगी तो प्रदेश का विकास तेजी से बढ़ेगा। यही संकल्प लेकर हम आगे बढ़े।

मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच जाकर फूल बरसा कर होली का गीत गया।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर कार्यकर्ताओं के साथ होली मिलन सम्मेलन कार्यक्रम के बाद होला मोहल्ला समागम में शिरकत करने यमुनानगर के जोड़ियां स्थित गुरुद्वारा थडा साहिब पहुंचे और गुरुद्वारे में माथा टेका। गुरुद्वारा थडा साहिब के मुखिया एवं हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी के प्रधान महंत करमजीत सिंह ने सरौपा देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

गुरुद्वारा में संगत को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा गुरुद्वारा सिख प्रबंधक कमेटी ने हरियाणा के गुरुद्वारों में अपना सारा कार्य शांतिपूर्ण ढंग से संभालना शुरू कर दिया है। उन्होंने संगत को होला मोहल्ला, होली और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बधाई दी। उन्होंने होला मोहल्ला का इतिहास बताते हुए कहा कि दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की। बाबा बंदा बहादुर के इतिहास के बारे में उन्होंने बताते हुए कहा कि कैसे उन्होंने मुगलों से युद्ध कर सिखों की पहली राजधानी यमुनानगर जिले में स्थित लौहगढ़ में बनाई। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि लौहगढ़ में गतका का प्रशिक्षण देने जैसी कला की अकादमी खोली जाए।

इस मौके पर उन्होंने संगत को एकत्रित होकर बुराई से लड़ने और एकजुट होने का भी आह्वान किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,306FansLike
5,445FollowersFollow
129,386SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय