Sunday, May 5, 2024

कांग्रेस नेता देश और प्रदेश की भलाई में नहीं, अपने बेटों को स्थापित करने में हैं लगे: शाह

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

गुना/अशोकनगर- केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाते हुए आज कहा कि इन्हें देश और प्रदेश की भलाई से कोई लेना देना नहीं, यह नेता केवल अपने बेटों को स्थापित करने में लगे हुए हैं।

श्री शाह ने गुना जिले के राघौगढ़ में भाजपा प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आदेश दिल्ली से आता है और निर्देश पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ देते हैं। गलती होने के बाद श्री दिग्विजय सिंह के माथे सारा ठिकरा फोड़ा दिया जाता है। जब कांग्रेस कपड़ा फाड़ने में लगी हो तो वह दूसरों की भलाई नहीं कर सकती है। श्री शाह ने अशोकनगर के चंदेरी में भी जनसभा को संबोधित किया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भाजपा की सरकार वापस आ गई तो किसानों को 12 हजार रुपए की सम्मान निधि मिलेगी। स्वास्थ्य बीमा की राशि 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख रुपए तक की जाएगी। श्री शाह ने कहा कि मध्यप्रदेश को पहले बीमारू राज्य के नाम से जाना जाता था, लेकिन अब पिछले 18 साल के शासन में भाजपा की सरकार ने इसे विकसित राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है।

श्री शाह ने कहा कि कांग्रेस के शासन में मध्यप्रदेश को सिर्फ मनमोहन सिंह की सरकार में 2 लाख करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार प्रदेश को विकास के लिए 15 लाख करोड़ रुपया देती है। 65 लाख लोगों के घरों में अब नलों का पानी पहुंच रहा। 82 लाख महिलाओं को उज्जवला योजना का लाभ मिल रहा है। श्री शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 80 करोड़ लोगों को आने वाले पांच सालों तक मुफ्त में राशन देने का ऐलान कर दिया है। कांग्रेस की सरकार फिर प्रदेश में आ गई तो कई योजनाओं पर ताला लगा देगी। 15 माह की कमलनाथ सरकार ने 51 योजनाओं को बंद कर दिया था।

उन्होंने कहा कि कश्मीर से जब धारा 370 को हटाया गया तो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस कहती थी ऐसा मत करो नहीं तो खून-खराबा होगा, लेकिन पांच साल हो गए किसी की कंकर तक फेंकने की हिम्मत नहीं है, क्योंकि देश में प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार है। देश पूरी तरह से सुरक्षित है और अब चंद्रमा तक हम पहुंच चुके हैं।

श्री शाह ने चंदेरी में भाजपा प्रत्याशी जगन्नाथ सिंह रघुवंशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के निर्माण को अटकाकर रखा था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री मोदी की सरकार ने इसे पूरा कर दिया। अब 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी तो प्रदेश की जनता को राम मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार ने पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलाई जिनका लाभ लोगों को मिल रहा है। श्री कमलनाथ ने 15 साल की शासन में सिर्फ घोटाले ही घोटाले किए। हमने जो भी सांस्कृतिक विरासत को लेकर काम किया कांग्रेस ने हमेशा उसका विरोध किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय