नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख गांव में पति के साथ किराये के एक मकान में रहने वाली एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय पति नौकरी पर गया हुआ था। इसके अलावा एक इंजीनियर समेत दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वहीं पुलिस को एक बैंकट हॉल के पास 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस चारों मामलों की जांच-पड़ताल कर रही है।
सरकारी आदेश के बाद ‘एक्स’ का फैसला, भारत में आठ हजार से अधिक अकाउंट होंगे ब्लॉक
थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल के मालदा के रहने वाला राजकुमार बिसरख गांव में अपनी पत्नी के साथ किराये के घर में रहता है। वह रोजाना की तरह अपने नौकरी पर गया था। शाम को वापस लौटा तो पत्नी कमरे में पंखे से लटकी मिली। इसकी सूचना उसने पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि राजकुमार की 32 वर्षीय पत्नी दुलारी ने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं का ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ बनेगा ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादन का एक और केंद्र ,11 को होगा उद्घाटन
थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि सेक्टर-62 स्थित एक कंपनी में काम करने वाला 23 वर्षीय युवक विमल मूल निवासी जनपद सहारनपुर कंपनी में काम करते हुए संदिग्ध परिस्थितियों में मूर्छित हो गया। उसे गंभीर हालत में उपचार के लिए नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है की मौत हृदय घात के चलती हुई है। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
पाकिस्तान से आने वाली सभी मिसाइलों को रोका गया, जम्मू में पाकिस्तानी ड्रोन भी रोके
पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा। थाना प्रभारी ने बताया कि सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले साहिल नामक 60 वर्षीय व्यक्ति को उनके परिजनों ने आज नोएडा के सेक्टर-62 स्थित अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। वहां पर उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस मामले की जांच कर रही है।
थाना सेक्टर-113 के प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सर्फाबाद गांव के पास स्थित एक फार्म हाउस के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि यह आसपास में घूमता रहता था। पुलिस को शक है कि नशे के ज्यादा सेवन के चलते उसकी मौत हुई है।