Sunday, September 8, 2024

कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है, भाजपा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती हैः भूपेन्द्र यादव

ग्वालियर। केन्द्रीय मंत्री एवं मध्य प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए भाजपा का संगठन जिस तरीके से काम कर रहा है, वह अद्भुत है।

केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव रविवार को ग्वालियर में आयोजित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह वृहद कार्यसमिति अपने आप में एक्शन प्लान वाली कार्यसमिति है। यहां पर चिंतन-मंथन के बाद हम विजय संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस एकात्ममानववाद के संकल्प को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी, उसका पहला संदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर से दिया था। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह राजमाता विजयाराजे सिंधिया की कर्मभूमि रहा है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उन्होंने कहा कि जब कांग्रेस ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया तो राजमाता ने जेल जाकर हमें इस लड़ाई को लड़ने की प्रेरणा दी थी। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां कि हर गली और चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के होने का आभास होता है। आज अटल जी की प्रेरणा से जिस एनडीए का गठन हुआ था उस एनडीए ने 25 साल पूरे किए हैं। मध्यप्रदेश के संगठन की देश में चर्चा होती है। यहां के संगठन को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे ने सींचा था। मजबूत संगठन का ही परिणाम है कि हमें बीस साल से जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और सेवा कर रहे हैं। केंद्र सरकार के कराए गए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज भारत दुनिया में पांचवीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले पांच सालों में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं।

यादव ने कहा कि आजकल कांग्रेस कह रही है कि हम गारंटी कार्ड लेकर आएंगे। पहले कांग्रेस, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की गारंटी दे। दिग्विजय के शासनकाल में मध्य प्रदेश बदहाल होने की गारंटी है। कमलनाथ के डेढ़ साल के शासनकाल में जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण लादे गए, आप सबने यह देखा है। इसलिए झूठ की गारंटी देने वाली कांग्रेस के काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जाना होगा और बताना होगा कि यह सिर्फ झूठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण करने की गारंटी मात्र है।

राजनीतिक प्रस्ताव का केंद्रीय मंत्रियों और कार्यसमिति ने किया समर्थन

उद्घाटन सत्र के बाद वृहद कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए राजनीतिक प्रस्ताव रखा, जिसका केंद्रीय मंत्रियों और कार्यसमिति ने समर्थन किया। विजयवर्गीय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शों एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानव दर्शन को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए ‘प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय और पग अंत्योदय की दिशा में बढ़ रहीं है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का अभियान छेड़ा है, जो भारत के लोकतंत्र को परिष्कृत करने वाला है। गरीब कल्याण हमारा लक्ष्य है, नारी समृद्धि और नारी सम्मान हमारा अभिमान है। किसान कल्याण के लिए हमारी भाजपा सरकार समर्पित है। उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों को सम्मान और जनजातीय कल्याण के लिए हमारे सरकार दिन-रात काम कर रही है। डबल इंजन की सरकारों की हमारे पास अपार उपलब्धियां हैं। उत्साहपूर्ण वातावरण में संगठन के लक्ष्य, चुनाव में पूर्ण विजय का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय