Wednesday, April 2, 2025

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम का पैरोल पूरा, आज गया सुनारिया जेल

बागपत। रोहतक की सुनारिया जेल में हत्या और दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख बरनावा के आश्रम में चौथी बार पैरोल पर आया था। 30 दिन के पैरोल का समय पूरा होने पर उसे वापस सुनारिया जेल भेज दिया गया है।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम का रविवार को 30 दिन के पैरोल का समय पूरा हो गया है। वह आश्रम बरनावा से दोपहर बाद रोहतक की सुनारिया जेल भेज दिया गया।

रोहतक की सुनारिया जेल में दुष्कर्म व हत्या के मामले उम्र कैद की सजा काट रहा डेरा प्रमुख 20 जुलाई को 30 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के डेरा सच्चा आश्रम में आया था।

उसके साथ मुंहबोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के सदस्य भी आये थे। डेरा प्रमुख के पैरोल का समय रविवार को पूरा हो गया है। दोपहर बाद पुलिस सुरक्षा में उसे रोहतक की सुनारिया जेल ले जाया गया।

डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम चौथी बार पैरोल पर बरनावा आश्रम में आया था। बता दें कि बीते वर्ष 17 जून को 30 दिन, 15 अक्टूबर को 40 दिन व इस वर्ष 21 जनवरी को 40 दिन का पैरोल लेकर बरनावा के आश्रम में आकर रहा। इस दौरान उसके साथ परिवार के लोग व मुंह बोली बेटी हनीप्रीत भी रही।

डेरे में रहकर उसने इंटरनेट पर ऑनलाइन गुरुकुल व सांग भी लांच किए। तीसरी बार वह 40 दिन के पैरोल का समय पूरा कर यहॉ से 3 मार्च को सुनारिया जेल गया। अब फिर से 30 दिन के पैरोल का समय पूरा कर वापस सुनारिया जेल जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय