Thursday, May 8, 2025

मुजफ्फरनगर में कांग्रेस ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकाला मशाल जुलूस

मुजफ्फरनगर । कांग्रेस पार्टी जनपद, नगर एवं सभी फ्रंटल संघठन के द्वारा जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा व जनपद प्रभारी अशोक सैनी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा आरम्भ होने पर एक मशाल जलूस निकाला गया, जो झांसी की रानी से आरम्भ हुआ तथा शिवचौक आदि अन्य स्थानों पर होते हुए इसका समापन मिनाक्षी चौक पर किया गया। स

 

मापन के अवसर पर अशोक सैनी ने कहा कि आज पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व मे भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आरम्भ किया गया है, उसी परिपक्ष मे मुज़फ्फरनगर में मशाल जलूस निकाला गया। न्याय यात्रा का उदेश्य समाज के विभिन्न वर्गों को न्याय दिलाना है।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा ने कहा की राहुल गांधी जिस न्याय यात्रा पर निकले है, उसका मूल उदेश्य आज किसान पीड़ित है, उसे न्याय कैसे मिले, देश का युवा बेरोजगार है उसे न्याय कैसे मिले, देश की महिलाएं, जिनका उत्पीड़न हो रहा है, उन्हें न्याय कैसे मिले व उनके साथ जगनये अपराध हो रहे है उससे न्याय कैसे मिले साथ मे देश के संविधान और प्रजातंत्र की कैसे रक्षा की जाये ऐसे बहुत सी समस्याएं है जो देश की जनता के सामने लानी है l

 

मशाल जलूस मे जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, नगर अध्यक्ष अब्दुल्ला आरिफ, गुफरान काज़मी, मेहफूस राणा, लियाकत राव, देवेन्द्र कश्यप, विनोद चौरावाला, बिलकिस चौधरी, प्रदीप त्यागी, राजकुमार शर्मा, मदन गौतम, अरशद राणा, सगीर मलिक, मेहराज जहाँ, मोहमद तारीक, नौशाद, चाँद मिया, दिनेश पाल, संजीव कश्यप , वाहिद आदि शैकड़ो की संख्या मे लोग उपस्थित रहे l

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय