Wednesday, April 9, 2025

गाजियाबाद निगम चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम देगी कांग्रेस : नसीमुद्दीन सिद्दीकी

गाजियाबाद। कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस निकाय चुनाव में चौंकाने वाले परिणाम देगी। सिद्दीकी ने कांग्रेस मेयर पद प्रत्याशी पुष्पा रावत के मुख्य चुनाव कार्यालय पर चुनाव कमेटी के पदाधिकारियों एवं पार्षद प्रत्याशियों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि जिस तरीके से 2 दिन से मैंने गाजियाबाद के नगर निगम वार्डों में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में बैठकों और नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया है और लोगों से मिलने के बाद यह महसूस हुआ है कि गाजियाबाद नगर निगम चुनाव में कांग्रेस चमत्कारिक परिणाम देने में कामयाब होगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठे वादे करती है, गाजियाबाद दिल्ली के इतना नजदीक होकर भी विकास से बहुत दूर है। जानता के आशीर्वाद से हमारा मेयर यहां से जीता तो कांग्रेस दिखाएगी की विकास क्या होता है। उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से चुनाव तक रात-दिन प्रत्यशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए जुट जाने का आह्वान किया।

बैठक में जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी, शिक्षा प्रकोष्ठ के चेयरमैन जेके गौड़, प्रभारी महासचिव बदरूद्दीन, प्रभारी सचिव कामेश रतन, प्रदेश महासचिव संजीव शर्मा, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, प्रदेश सचिव नसीम, प्रदेश प्रवक्ता पवन दीक्षित, पूर्व प्रदेश महासचिव सतीश त्यागी, डॉ रत्नाकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष मनोज कौशिक, नरेंद्र राठी, हरेंद्र कसाना, पीसीसी सुरवन्दर शर्मा उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,432FansLike
5,533FollowersFollow
149,628SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय