Tuesday, April 29, 2025

बरामपुर कांड काे लेकर तीन नवबंर काे कांग्रेस करेगी प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज रविवार काे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता आयोजित कर कहा कि प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। इसको लेकर आज शाम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में 4 बजे जिला कांग्रेस कमेटी सरकार का पुतला दहन कर रही है। वहीं 28 अक्टूबर को सभी जिलों में कांग्रेस कमेटी में पत्रकारवार्ता आयोजित करेगी और 3 नवंबर को प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन किया जायेगा।

दीपक बैज ने अपने बलरामपुर प्रवास की जानकारी देते हुए कहा कि पूरा छग जल रहा है। पहले बलौदाबाजार, कवर्धा, फिर सूरजपुर और अब बलरामपुर। इन घटनाओं का जिम्मेदार आखिर कौन है? बलरामपुर तीन दिन तनाव में था। पीड़ित परिवार से दो घंटे चर्चा हुई। मृतक की मौत आत्महत्या नहीं, हत्या है। चार दिनों तक मृतक और पिता को बंद करके रखा गया था। कवर्धा के प्रशांत साहू की तरह यह दूसरी घटना है। आखिर इतनी बर्बरता क्यों हो रही है?

बलरामपुर में हुई घटना को लेकर कांग्रेस की मांगे हैं कि इस मामले की उच्च न्यायालय के जज की निगरानी में जांच कराई जाये। इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी तथा टीआई की भूमिका संदिग्ध है, उन सबके खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाये। डॉक्टरों का दल बना कर मृतक के शरीर का फिर से पोस्टमार्टम कराया जाए। मृतक के परिवार को एक करोड़ मुआवजा दिया जाए। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था की नैतिक जिम्मेदारी लेकर मुख्यमंत्री इस्तीफा दें, गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में रोज-रोज घट रही घटनायें यह साबित करने के लिये पर्याप्त है कि राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ चुकी है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय