Saturday, February 22, 2025

कांग्रेस शुरू करेगी इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान

हरिद्वार। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए कांग्रेस की ओर से शुरू किए गए इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान के दूसरे चरण की शुरूआत शीघ्र की जाएगी। शक्ति क्लब के माध्यम से वार्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं के मुद्दे, विकास के सवाल, भ्रष्टाचार, महिला हिंसा जैसे महत्वपूर्ण विषयों को उठाया जाएगा।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित भुल्लर ने पत्रकार वार्ता में बताया कि समाज, प्रदेश और देश के विकास में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही है। सामान्य महिलाएं भी राजनीति में आगे बढ़ें और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास हो। इसके लिए कांग्रेस ने इंदिरा फैलोशिप शक्ति अभियान शुरू किया है। अभियान के दूसरे चरण में प्रत्येक ब्लॉक में शक्ति क्लब का गठन किया जाएगा। जिसमें कम से पांच महिला सदस्य होंगी। शक्ति क्लब के माध्यम से गांव देहात की महिलाओं में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 65 शक्ति क्लब का गठन किया जा चुका है। दूसरे चरण में पूरे प्रदेश के सभी ब्लॉकों में इसका गठन किया जाएगा और प्रशिक्षण शिविर भी लगाए जाएंगे।

पत्रकार वार्ता में सागर बेनीवाल, राजीव चौधरी, अनिल भास्कर, लता जोशी, विमला पांडे, कैश खुराना, निखिल सौदाई, अमित राजपूत, सुनील कुमार, जगदीप असवाल, इशांत पांडे, टोनी, लव जाटव आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय