Thursday, May 9, 2024

कांग्रेस में शामिल होने पर बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया का कांग्रेसियों ने किया स्वागत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं. सुबोध शर्मा के नेतृत्व में नई मंडी स्थित सेलिब्रेशन रेस्टोरेंट में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पिछले दिनों 22 जून को बसपा पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रभारी सत्यपाल कटारिया द्वारा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय पर मुजफ्फरनगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा के नेतृत्व में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रदीप नरवाल के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। उसी उपलक्ष्य में आज मुजफ्फरनगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकताओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

आज के इस समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा ने और संचालन जिला उपाध्यक्ष गुफरान काजमी द्वारा किया गया। आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी प्रवीण चौधरी भी उपस्थित रहे। आज सत्यपाल कटारिया के साथ धर्मवीर मिठारिया, ब्रह्मपाल सिंह लहेरिया, धर्म पाल सिंह, संजीव मास्टर, अरविंद कुमार, रामपाल ठेकेदार, दुष्यंत कुमार, अर्जुन, नरेश कुमार, रोहिताश कुमार, सचिन कुमार, रेखपाल, राजू कुमार, अजय कुमार का माला पहनाकर गर्म जोशी से स्वागत किया गया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान सत्यपाल कटारिया ने कहा कि मैं पिछले काफी समय से राहुल गांधी की कार्यशैली से बहुत प्रभावित हुआ, जिस तरह से उन्होंने भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जिस तरह शोषित, वांछित और पीडि़तों को न्याय दिलाने के उद्देश्य से समाज में बहुत ही अच्छा संदेश दिया, उसी से प्रेरित होकर मैंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने का मन किया और जिसे सुबोध शर्मा ने मुझे कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने में सहायता की, मै इनका आभारी हूं और रहूंगा।

वहीं प्रदेश सचिव एवं जनपद प्रभारी प्रवीण चौधरी ने कहा कि पार्टी द्वारा आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि आपको पार्टी में पूरा सम्मान मिलेगा। पंडित सुबोध शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राहुल गांधी आज एकमात्र ऐसे व्यक्ति हैं, जो इस देश की जनता के हित में कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा से नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलने के उद्देश्य से दुनिया को संदेश दे रहे हैं, जिससे भाजपा आज भिनभिना रही है। उसी से प्रभावित होकर आज देश की सभी पार्टियों के नेता कांग्रेस में आ रहे हैं। आज़ हमारे सत्यपाल कटारिया ने भी कांग्रेस पार्टी में अपनी आस्था जताई है और मैं पार्टी की तरफ से आज आप सब को आश्वासन देता हूं कि पार्टी आपको पूरा सम्मान देगी और आपको आगे बढ़ाने का काम करेगी। और आपके आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

आज के इस समारोह में जिलाध्यक्ष पं सुबोध शर्मा, प्रदेश सचिव प्रवीण चौधरी, गुफरान काजमी, लियाकत राव, गीता काकरान, देवेन्द्र कश्यप, अक्षय चौधरी, प्रदीप त्यागी, कमल मित्तल, राजकुमार शर्मा, मुकुल शर्मा, ईश्वर सिंह, संजीव कश्यप सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय