Saturday, May 3, 2025

सड़क हादसे में घायल सिपाही की मौत, रोडवेज बस ने मारी थी टक्कर

मेरठ। पल्लवपुरम में सड़क हादसे में घायल सिपाही की उपचार के दौरान मौत हो गई। सिपाही ड्यूटी खत्म कर वापस जा रहा था। इसी दौरान उसे रोडवेज बस ने टक्कर मार दी थी। उसके बाद सिपाही को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसका इलाज चल रहा था।

मेरठ के पल्लवपुरम थाना के सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की देर रात गाजियाबाद यशोदा अस्पताल में मौत हो गई। सिपाही 24 अक्टूबर को अपनी स्कूटी से परतापुर से ड्यूटी समाप्त करके वापस पल्लवपुरम थाने आ रहा था।

सुभारती अस्पताल के सामने अज्ञात वाहन ने उसकी स्कूटी में टक्कर मार दी थी। उसे गंभीर रूप से सुभारती अस्पताल में भर्ती कराया था उसके बाद उसके परिजन गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में इलाज के लिए ले गये।

[irp cats=”24”]

अस्पाताल् मे उसका इलाज चल रहा था। देर रात सिपाही रोहित कुमार भदोरिया की मृत्यु हो गई। रोहित कुमार आगरा के गांव नवीनपुरा का रहने वाला था। वह 2005 का भर्ती था रोहित कुमार के दो बेटियां हैं। सिपाही की मौत के बाद पल्लवपुरम थाने में भी शोक का माहौल है।

थाना प्रभारी पल्लवपुरम राजेश कुमार कंबोज का कहना है कि रोहित का व्यवहार अच्छा था और वह अपने ड्यूटी के प्रति गंभीर रहता था। जो काम भी उसे बताया जाता था वह उसे समय से कर देता था। उसका अंतिम संस्कार उसके पैतृक गांव में ही किया जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय