Monday, February 24, 2025

मेडा ने पूर्व सांसद शाहिद अखलाक को जारी किया नोटिस

मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने स्वीकृत मानचित्र के विपरीत फैक्टरी संचालित करने के संबंध में पूर्व सांसद शाहिद अखलाक को नोटिस जारी किया है।

नोटिस मेडा के प्रभारी अधिकारी प्रवर्तन अर्पित यादव की तरफ से जारी किया गया है। जिसमें लिखा है कि हापुड़ रोड पर कॉपरेटिव हैंडलूम एस्टेट मेरठ शीर्षक से एक औद्योगिक मानचित्र तीन अप्रैल 1986 से स्वीकृत है। लेकिन इस पर मैसर्स अल शाकिब एक्सपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड के नाम से संचालन किया जा रहा है। इसका मानचित्र उपलब्ध कराने के लिए सूचित किया गया था। लेकिन स्थल से संबंधित मानचित्र प्रस्तुत नहीं किया गया है।

इस संबंध में शाहिद अखलाक का कहना है कि यह फैक्ट्री सरकार से खरीदी थी। इसका नक्शा स्वीकृत है। इस संबंध में एमडीए (अब मेडा) में वाद चला था। जिसका फैसला 2017 में उनके पक्ष में आया था। उसके बाद से मेडा ने नोटिस को निरस्त कर दिया था। फैक्टरी का नियमानुसार संचालन किया जा रहा है।

मेडा के नोटिस का जवाब दे दिया है। 2021 से अब तक 43 बार फैक्टरी की जांच हुई है। सब कुछ ठीक मिला है। पूर्व में डीएम, कमिश्नर और शासन स्तर से उनके पक्ष में फैसला हुआ है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय