Friday, May 16, 2025

कैराना में लड़की की तलाश में वेस्ट बेंगलुरु पुलिस की दबिश

कैराना : लापता लड़की की तलाश में वेस्ट बेंगलुरु पुलिस टीम ने नगर में दबिश दी। इस दौरान आरोपित हाथ नहीं लगने पर टीम बेरंग लौट गई।
 मंगलवार को वेस्ट बेंगलुरु के थाना भारती नगर में तैनात उपनिरीक्षक सैय्यद एस क्लीरूपा व कास्टेबल अभिजीत सहित दो सदस्य टीम कोतवाली पहुंची। जहां टीम ने आमद दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस के सहयोग से नगर के मोहल्ला अफगानान में दबिश दी। आरोपित हाथ न लगने पर टीम बैरंग लौट गई।
कोतवाली प्रभारी वीरेंद्र सिंह कसाना ने बताया कि गत माह नगर निवासी वसीम नामक युवक बेंगलुरु में जूते चपल्लों की फेरी का कार्य करने के लिए गया था। आरोप है कि वहां लड़की को लेकर लापता हो गया है। बेंगलुरु पुलिस टीम लड़की की बरामदगी के लिए यहां आई थी। कोई सुराग नहीं मिलने पर वापस लौट गई।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय