Wednesday, May 21, 2025

भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है,युवा शक्ति में लड़कियां महत्वपूर्ण हिस्सा: धनखड़

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश में लड़कियां युवा शक्ति का महत्वपूर्ण हिस्सा है तथा भ्रष्टाचार की निरंकुशता का स्थान लोकतंत्र के योग्यतातंत्र ने ले लिया है।

 

धनखड़ ने शनिवार को यहां राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों के साथ बातचीत करते हुए कहा कि जीवन का हर क्षेत्र लड़कियों की प्रतिबद्धता और भागीदारी से युक्त है। लड़कियाँ हमारी युवा शक्ति का महत्वपूर्ण घटक हैं।
संसद भवन में एनएसएस के स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए धनखड़ ने गणतंत्र दिवस परेड में लड़कियों और महिला प्रतिभागियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना की।

 

उपराष्ट्रपति ने कहा कि आज भ्रष्टाचार और बिचौलियों को खत्म कर दिया गया है और युवाओं के पास अपनी क्षमता का उपयोग करने के अपार अवसर हैं। उन्होंने कहा, “भ्रष्टाचार की निरंकुशता को लोकतंत्र के योग्यतातंत्र में बदल दिया गया है।” धनखड़ ने उपस्थित युवाओं से नवोन्वेषी बनने और अनुसंधान और उद्यमिता पर ध्यान केंद्रित करने और गौरवान्वित भारतीय होने तथा हमेशा राष्ट्र को पहले रखने का आह्वान किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय