Wednesday, April 16, 2025

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर पर

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर झटका लगने वाली खबर है। लगातार आठवें हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर रह गया। इससे पहले 15 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 17.76 अरब डॉलर की रिकॉर्ड गिरावट के साथ 657.89 अरब डॉलर रहा था।

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में 1.31 अरब डॉलर घटकर 656.58 अरब डॉलर रहा है। इस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का अहम घटक माने जाने वाली वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.04 अरब डॉलर घटकर 566.79 अरब डॉलर रह गई। हालांकि, इस हफ्ते में स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.83 अरब डॉलर बढ़कर 67.57 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

आंकड़ों के मुताबिक 22 नवंबर को समाप्त हफ्ते में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 7.9 करोड़ डॉलर घटकर 17.98 अरब डॉलर रहा। आरबीआई के जारी आंकड़ों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत का आरक्षित भंडार भी 1.5 करोड़ डॉलर घटकर 4.23 अरब डॉलर रह गया।

उल्‍लेखनीय है कि सितंबर के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.88 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

यह भी पढ़ें :  दिल्ली में बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती पर कार्यक्रम, मेयर ने दी श्रद्धांजलि
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय