Friday, April 18, 2025

कोर्ट ने हेमंत सोरेन को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की दी इजाजत

रांची। झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट ने विधानसभा में 5 फरवरी को नई सरकार के लिए होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दे दी है। सोरेन अभी न्यायिक हिरासत में हैं और शनिवार से ईडी उन्हें पांच दिनों की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।

 

 

हेमंत सोरेन झारखंड विधानसभा में बरहेट विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें 31 जनवरी की रात ईडी ने रांची के जमीन घोटाले में गिरफ्तार किया था। हेमंत सोरेन की ओर से शनिवार को ही पीएमएलए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आग्रह किया गया कि उन्हें 5 फरवरी को 11 बजे एक घंटे के लिए विधानसभा में मौजूदगी की अनुमति दी जाए।

 

 

इस अर्जी पर बहस के दौरान सोरेन और ईडी दोनों पक्षों ने अपनी दलीलें पेश की। हेमंत सोरेन के अधिवक्ता ने कोर्ट में पूर्व में पारित किये गये कई आदेशों की नजीर पेश की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की इजाजत दे दी।

यह भी पढ़ें :  यूपी में पार्किंग के लिए व्यापारियों-कर्मचारियों का बनाये मासिक पास, पार्किंग में न हो अवैध वसूली-योगी
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय