Friday, July 5, 2024

मेरठ में गो तस्करों की पुलिस से मुठभेड़, दो को लगी गोली, एक फरार

मेरठ। देर रात मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर कस्बे के पास जंगल में गो तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

देर रात मेरठ बुलंदशहर हाईवे पर कस्बे के डीएवी डिग्री कॉलेज के पास जंगल में गौ तस्करों व पुलिस में मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की गोली से दो तस्कर घायल हो गए। वहीं एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल के लिए रेफर किया गया है।
खरखौदा इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि मेरठ बुलंदशहर हाईवे किनारे डीएवी कॉलेज के पास एक खेत में कुछ गोतस्कर गोवंशी को बंधक बनाकर उसकी हत्या की तैयारी कर रहे हैं।

 

पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर आरोपियों को दबोचने का प्रयास किया, जिस पर तस्करों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिस की जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से दो आरोपी घायल हो गए। पुलिस को मौके से नशे की हालत में एक गोवंश और काटने के औजार मिले हैं।

 

घायल आरोपियों ने पूछताछ में अपना नाम अनस पुत्र महराज निवासी मुस्तफाबाद लोनी गाजियाबाद, हाल पता लिसाड़ी गेट व दूसरे ने आकिल पुत्र यूनुस निवासी 60 फूटा, मदीना मस्जिद लिसाड़ी गेट बताया।

 

अंधेरे का फायदा उठाकर एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर आरोपियों को मेडिकल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने मौके से दो तमंचे व कारतूस, धारदार औजार, एक स्कूटी व एक बाइक भी बरामद की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय